Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Sunday, March 9, 2025

फिर

छोटा सा, नादान सा, ना जाने कहां से आया था।

मुस्कुराहट बिखेरता, हंसता खेलता, जाने क्या खुशियां लाया था।

देर रात तक साथ था मेरे, ऐसा वो इक साया था।

खूब हसें हम और खूब थे खेले, सब कुछ उसे बताया था।

जा अब घर जा पगले देर हुई है, मैंने उसे समझाया था।

आंख खुली जब आज सवेरे, मैंने यही पाया था।

लगता है कमबख्त, फिर तेरा सपना आया था।

-Ravi Khurana

Tuesday, August 16, 2016

ज़िंदगी

ज़िन्दगी जीने के जो चार तरीके हैं,
उनमे से दो चार हमने भी सीखें हैं

लोग कहते हैं हो जाओ तुम किसी के अब,
मुस्कुरा कर ये हम उनसे कहते हैं,
जो हमारा है, बस हम उसी के हैं

रवि खुराना

कान्हा

नटखट कान्हा, मुझे बताना; कब दौड़े-दौड़े आओगे.
शाम सलोनी भोली सूरत, कब हमको दिखलाओगे.
इतने छोटे, भोले-भाले, क्या-क्या तुम  कर पाओगे.
प्रेम और मोह का ये अंतर, कैसे इस जग को समझाओगे.
नटखट कान्हा, मुझे बताना; कब दौड़े-दौड़े आओगे.

-Ravi Khurana